Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeEntertainment6 महीने पहले ही अलग हुए Mouni-Suraj? 'अभिमान' के अमिताभ जैसी हुई...

6 महीने पहले ही अलग हुए Mouni-Suraj? ‘अभिमान’ के अमिताभ जैसी हुई पति की हालत; शादी के बाद हुए नजरअंदाज!

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 6 महीने पहले ही अलग हो गया था।

टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग अपनी 4 साल की शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की थी।

हालांकि, इस बीच ही ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय को तलाक की खबरों के बीच पहली बार स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं, उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।

6 महीने पहले ही रिश्ता हो गया था खत्म?

जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने अपनी पोस्ट में मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा करते हुए लिखा,

“मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अभी तक एक-दूसरे तलाक नहीं लिया है। हालांकि, दुबई बेस्ड बिजनेसमैन के साथ उनकी लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज एंड हो चुकी है। प्यार की चाहत कम हो चुकी है और झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। कोई जादू नहीं होगा और वह कभी भी साथ नहीं आएंगे। यह कपल पिछले 6 महीने से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहा है। मैंने सुना है कि

पिछले कुछ समय से

मौनी रॉय लगातार घर शिफ्ट कर रही हैं। अगर हम दिमाग पर जोर दें तो यह नोटिस करेंगे कि मौनी रॉय अक्टूबर 2025 से सारे सोशल फंक्शन अकेले ही अटेंड कर रही हैं।”

कपल को पड़ेगी काउंसलिंग की जरूरत

जर्नलिस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि मौनी रॉय ने बड़ी ही चतुराई के साथ सूरज नांबियार संग शादी टूटने की खबरों को मीडिया की नजरों से बचा रखा है, लेकिन एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से वकीलों से बात कर रही हैं। अगर मामला तेजी से आगे बढ़ता है, तो उन्हें और सूरज दोनों को काउंसलिंग की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उन्होंने अभी तक तलाक के लिए अप्लाई नहीं किया है, जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।

‘अभिमान’ के अमिताभ बच्चन वाली सूरज की कहानी?

लालवानी ने अपनी पोस्ट में आए कहा कि, “सूरज नांबियार के सिचुएशन ‘अभिमान’ के अमिताभ बच्चन जैसी है, जहां पत्नी, पति से ज्यादा पॉपुलर है। मीडिया की कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सूरज नांबियार पर मौनी रॉय ने चीट किया है। मैंने भी सुना है कि सूरज बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहे थे, जैसे 1973 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की मूवी ‘अभिमान’ में अमिताभ बच्चन को महसूस हो रहा था। एक सूत्र ने बताया है कि सूरज के पास पैसे बहुत हैं, लेकिन कहीं न कहीं जब वह मुंबई में होते थे, तो उन्हें यह महसूस होता था कि बहुत ही कम लोग उन्हें जानते हैं, जबकि उनकी पत्नी की पहचान हर जगह है।”

दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं मौनी रॉय

आपको बता दें कि सूरज नांबियार संग तलाक की खबरों के बीच बीते दिन मौनी रॉय को पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया। वह अपनी दोस्त रूपल के बर्थडे को अटेंड करने के लिए पहुंची थी, जहां एक्ट्रेस की डायमंड रिंग ने लोगों का ध्यान खींचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular