Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeSlider'मैंने बोला था...' Krunal Pandya निकले सही; Virat Kohli ने KKR के...

‘मैंने बोला था…’ Krunal Pandya निकले सही; Virat Kohli ने KKR के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

कोहली के लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने उनकी जोरदार वापसी की भविष्यवाणी की थी, जो अब सच साबित हुई है।

Krunal Pandya prediction on Virat Kohli: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिलाई। कोहली का ये आईपीएल करियर का 9वां शतक रहा। उन्होंने 60 गेंदों में 105 रन की नाबाद रन बनाए। रायपुर में खेले गए मैच में कोहली के सेंचुरी जड़ने के साथ ही क्रुणाल पांड्या की वो भविष्यवाणी सच साबित हुई, जो उन्होंने लगातार दो बार कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद कही थी।

Krunal Pandya की Kohli को लेकर भविष्यवाणी निकली सच

दरअसल, विराट कोहली जब लगातार दो बार बिना कोई रन बनाकर आउट हुए थे, तब क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के लिए कहा था कि वह जबरदस्त वापसी करेंगे। अब क्रुणाल की भविष्यवाणी सच कोहली ने साबित कर दिखाई।

रायपुर में केकेआर के खिलाफ किंग कोहली ने रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद क्रुणाल पांड्या ने किंग कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर एक जश्न वाली पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों ने अपने हाथ से 100 का आकार बनाया था। उन्होंने इस फोटो के साथ ही लिखा कि मैंने आपसे कहा था।

कोहली का बढ़ाया था हौसला

विराट के पिछले दो मैचों में दो बार डक पर आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने उनका हौसला बढ़ाया था और उन्हें एक चैंपियन खिलाड़ी बताया था। उन्होंने ये कहा था कि जब कोहली नाकाम रहते हैं, तो वह खुद से ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कोहली जोरदार वापसी करेंगे।

पांड्या ने आगे कहा था कि उनकी टीम कोहली के बारे में कभी चिंतित नहीं रहती। वह एक अलग ही तरह के खिलाड़ी है, जिनमें रनों की भूख है। अब यहां से उन्हें यकीन है कि कोहली वहीं करेंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular