Thursday, September 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeआस्था हॉस्पिटल में आठ माह में 300 से अधिक मरीजों की हुई...

आस्था हॉस्पिटल में आठ माह में 300 से अधिक मरीजों की हुई एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी

घबराहट चक्कर आना सीने में दर्द पसीना होने पर डिस्प्रिन की आधी गोली अवश्य लें,हार्ट के मरीजों के लिए रैपिड एक्शन टीम आस्था हॉस्पिटल जल्द शुरू करेगा।

सुल्तानपुर। आस्था हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर में बीते 8 महीने में 300 से अधिक मरीजों की हुई एंजियोग्राफी और एनजीओप्लास्टी यही नहीं लगभग 20 से अधिक मरीजों को पेसमेकर भी लगाया गया। आस्था हॉस्पिटल के डायरेक्टर व अयोध्या मंडल के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के सी त्रिपाठी से हृदय से संबंधित बीमारियों और उपचार पर विस्तृत चर्चा डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि सीने में दर्द चक्कर आना, घबराहट के साथ पसीना होना, सांस फूलना यह सब हार्ट अटैक के लक्षण है।तुरंत किसी भी हृदय के चिकित्सक से संपर्क करके अपना इलाज करा सकते हैं। जल्द से जल्द इलाज कराने पर मरीज को आराम मिलता है।

किसी को ऐसी शिकायत आने पर एक डिस्प्रिन की आधी गोली अवश्य चुसनी चाहिए। यही नहीं डिस्प्रिन की टेबलेट सभी लोगों को अपने घरों में रखना चाहिएऔर अगर हो सके तो वैसे मुश्किल होता है।सॉर्बिट्रेट की एक गोली जीभ के नीचे रख ले। अगर इससे आराम मिलने लगता है तो समझिए कि हार्ट अटैक ही है। आस्था हॉस्पिटल हार्ट के मरीजों के लिए एक और सुविधा शुरू करने जा रहा है।

जनपद के किसी कोने में अगर किसी को हार्ट अटैक की शिकायत होती है तो एक टोल फ्री नंबर हम बहुत जल्द जारी करेंगे उसे पर सूचना मिलने पर तुरंत आस्था हॉस्पिटल की एंबुलेंस वहां पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार करके यहां पर लाकर के पहुंचाएगा। एंबुलेंस पूर्णता निशुल्क होगी।आस्था हॉस्पिटल विगत कई वर्षों से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों की सेवा करता चला रहा है।आने वाले समय में हृदय के रोगियों के लिए और भी सुविधा उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular