HomeMarqueeएसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापारियों की मासिक बैठक, सुरक्षा व...

एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापारियों की मासिक बैठक, सुरक्षा व ट्रैफिक सुधार पर हुआ मंथन

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के प्रमुख व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों व सदस्यों प्रतिभाग कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अपने अपने सुझाव रखे। एसपी ने सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुगम व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

बैठक में एसपी ने उपस्थित व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के प्रति अपेक्षाओं, कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी व कठोर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सुरक्षा व सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण की समस्या, गुगौरा चैकी क्षेत्र में सड़क निर्माण के कारण उत्पन्न जाम, विशेष अवसरों पर वनवे व्यवस्था लागू करने, विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जैसे मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। एसपी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जिले में सुरक्षित एवं सुचारु व्यापारिक माहौल कायम रह सके।

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों व बाजारों के प्रवेश निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी निगरानी अपराध नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होती है, जिससे अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सहायता मिलती है। एसपी ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1090 एवं संबंधित पोर्टल वेबसाइट की जानकारी दी और कहा कि साइबर जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। बैठक दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular