बदायूॅं।कांग्रेसियों द्वारा मनरेगा तथा एसआईआर को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अलग-अलग विकासखंड क्षेत्रों में ग्राम चौपालों का आयोजन कर विरोध जाहिर किया गया।इन चौपालों में कांग्रेसियों के अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मनरेगा बचाओ संग्राम एवं एस आई आर’ के तहत ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम भमोरी सलारपुर ब्लॉक के ग्राम बरातेगदार एवं उझानी ब्लॉक के ग्राम नरूउ में तीन चौपालों का आयोजन किया गया है।
इस दौरान ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों का कड़ा विरोध किया है।उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ बहाल किया जाना चाहिए।ओमकार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर चार बड़े हमले करके मजदूरों के अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि चौपालों में उपस्थित लोगों को बताया गया कि एस आई आर में अगर किसी का वोट बनने से रह गया है तो वह 6 फरवरी तक वह अपना वोट बनवा सकता है।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मनरेगा बचाओ प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा कानून में किए गए बदलाव गरीब विरोधी हैं।पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाई गई मनरेगा योजना एक ऐसी योजना थी जिससे कि हर गरीब परिवार का जीवन यापन की सुलभता थी परंतु अब जो इस कानून में बदलाव किया जा रहा है उसमें निश्चित रूप से गरीब मजदूर का हक छीनने की योजना है।कार्यक्रमों का संचालन महासचिव इगलास हुसैन द्वारा किया गया।इस मौके पर शशांक राठौर,विपिन मिश्रा,चंद्रपाल कश्यप,सोनपाल वर्मा,अली मोहम्मद,असगर,वली मोहम्मद,सुनील शाक्य, महेंद्र शाक्य,राजीव आदि मौजूद रहे।





