Homekhushinagarउप्र फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बने एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

उप्र फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बने एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

कप्तानगंज, कुशीनगर। विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसके उपलक्ष्य में बैठक कर एक दूसरे को मिठाईयां खिला खुशी का इजहार किया।
कप्तानगंज कस्बे के सुभाष नगर स्थित प्रताप आश्रम पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई इसमें विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पटाखा फोड एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन पिछड़ों को सम्मान देने का काम कर रही है जिसका जीता जागता प्रमाण डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी हैं। पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में बनी है तब से जनता अमन चमन की सांस ले रही है विकास की गंगा चारों तरफ देखने को मिल रहा है। अधिवक्ता राम प्रताप सिंह संतोष जायसवाल ओमप्रकाश तिवारी ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता बृजेश मिश्रा व संचालन प्रदीप अग्रहरि ने किया। इस दौरान दुर्गेश जायसवाल अरविंद मद्धेशिया संतोष मद्धेशिया अमरनाथ यादव योगेंद्र सिंह राजेंद्र यादव अभिजीत सिंह सुरेश सिंह महेश सिंह प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular