आजमगढ़ l दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीराम त्रिपाठी, एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत एल्डर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व में दिनांक 27 जून 2026 को पारित प्रस्ताव के आधार पर 14 जुलाई 2026 को प्रस्तावित चुनाव की तिथि को निरस्त/स्थगित किया जाता है।
एल्डर कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि चुनाव प्रक्रिया के संबंध में अगली बैठक दिनांक 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में चुनाव कार्यक्रम एवं नई चुनाव तिथि निर्धारित कर उसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीराम त्रिपाठी, एडवोकेट ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बार एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 जून 2026 को होने वाली बैठक के उपरांत नई चुनाव तिथि एवं विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की सूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी।





