Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमरहूम वसी असगर की मजलिस ए अजा को मौलाना जावेद आब्दी ने...

मरहूम वसी असगर की मजलिस ए अजा को मौलाना जावेद आब्दी ने किया ख़ेताब

जलालपुर अम्बेडकरनगर नगर के जाफराबाद स्थित बड़ी मस्जिद में मोहम्मद मीसम की तरफ से मरहूम वसी असगर व उनके परिवार में दिवंगत हो चुके अन्य मरहूमीन के ईसाल-ए-सवाब के लिए आयोजित मजलिस को राष्ट्रीय ख्याति वक्ता व शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद आब्दी दिल्ली ने खिताब करते हुए कहा कि ईर्ष्या की आग में जलने वाला व्यक्ति दुनिया में कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा मौत एक ऐसी हकीकत है जिससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता इसलिए दुनिया में ऐसा अच्छा कार्य कर जाओ जिसको आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखें।

मजलिस से पूर्व मौलाना मेंहदी हसन वाइज अपने तास्सुरात अदा किया वहीं मास्टर अकबर एजाज कायमी, डॉ अज़हर एजाज कायमी पेश ख्वानी की। उक्त अवसर मौलाना शहंशाह हुसैन, मौलाना सईद हसन रजाई,ईनाम जाफरी, इब्ने अली जाफरी, अकबर अब्बास,शरीफुल हसन, इकरार हुसैन, मोहम्मद हादी, मौलाना मीसम रज़ा जाहिदी,हसन रजा,हाजी आले हसन,सैफ अब्बास, मोहम्मद अब्बास राजा समेत तमाम मोमनीन शरीक रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular