Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबिजली खम्बे मे अचानक लगी आग, हादसा टला

बिजली खम्बे मे अचानक लगी आग, हादसा टला

दुकानदारों ने खम्बे मे लगे होल्डिंग हटाने की मांग

बाराबंकी। जैसे जैसे भीषण गर्मी अपने पुरे शबाब पर पहुंच रहा है तो वही अचानक भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। आज शुक्रवार को दोपहर नगर पालिका परिषद के मुख्य गेट के पास दो दुकान सिटी प्राइड और विजय क्लाथ हाउस के पास लगे विधुत खम्बे मे अचानक आग लगने से भगदड़ मच गया।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे पर बंधे इंटरनेट फाइबर केबल के चलते आग तेजी से फैल गई। कुछ ही समय में आग की लपटें तेज हो गईं और ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना स्थल के पास रेडीमेड कपड़ों की कई दुकानें होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।

आग की लपटें देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने तत्काल अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के खंभों पर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स और इंटरनेट फाइबर केबल को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना ने शहर में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular