मौदहा हमीरपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज़ में फोर व्हीलर और एक प्लाट देने का दबाव बनाने, मारपीट करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी साधना देवी पुत्री उमाशंकर कुशवाहा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता ने बीते तीन साल पहले मौदहा के लैण्डमार्क प्लाजा से लगभग तीस लाख रुपये खर्च कर कबरई के झलकारी बाई नगर निवासी पवन कुमार पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा के साथ किया था लेकिन पति पवन कुमार, सास जानकी, ननद प्रीति और ससुर रामस्वरूप अतिरिक्त दहेज़ में फोर व्हीलर के लिए दस लाख रुपये और एक प्लाट की मांग कर उसके साथ मारपीट करते रहे पीडिता ने अपने पति के किसी दूसरी महिला से अवैध सम्बन्ध का भी आरोप लगाते हुए गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।





