Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित राजस्व तथा कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की...

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित राजस्व तथा कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित राजस्व तथा कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रही राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद की सभी तहसीलों में कर वसूली के अंतर्गत बड़े बकायेदारों की सूची संबंधित कार्यालयों के सूचना पट पर बराबर अपडेट करके चस्पा की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और बकायेदारों पर सामाजिक व प्रशासनिक दबाव बने।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं कि धारा 38 एवं धारा 24 के लंबित वादों की नियमानुसार सुनवाई करते हुए तय समय सीमा के अंदर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाए।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि राजस्व वसूली के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिनके द्वारा वसूली में लापरवाही की जा रही है, उनकी जवाब देही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध डेटा के आधार पर प्रत्येक विभाग की प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular