Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMarquee'निर्भया कांड' से जुड़ा यह युवक मिला इस हालत में

‘निर्भया कांड’ से जुड़ा यह युवक मिला इस हालत में

join us-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————– 
कुरुक्षेत्र के निर्भया कांड में पुलिस ने मंगलवार देर रात उस समय बड़ा खुलासा किया, जब पुलिस को भाखड़ा नहर के किरमिच गांव के समीप बटेडा हेड से इस मामले में आरोपी युवक गुलशन की लाश मिली। पुलिस का कहना है कि लाश पूरी तरह से खराब हो चुकी है। लाश पर कोई भी कपड़ा नहीं था पूरी तरह से निवस्त्र थी। वहीं, परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखावा दिया है। जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के झांसा गांव से गत बारह जनवरी को जिस लड़की के साथ बेरहमी से रेप के बाद हत्या कर दी गई थी उस मामले में इस युवक पर भी हत्या में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था। उसकी लाश मिलने से यह मामला पेचीदा हो गया है और जिनमे ऑनर किलिंग की भी सम्भावना हो सकती है।
झांसा थाना के एसएचओ दलीप सिंह ने गुलशन की लाश मिलने की पुष्टि कर दी है। हालांकि डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने केवल इतना बताया है कि शव को कब्जे में लेकर हमने कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद आगामी जानकारी दी जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा के इस जघन्य कांड के पीछे किसका का हाथ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है की इन दोनों की हत्या किसने और क्यों की ? मामला ऑनर कीलिंग है या किसी आपराधिक तत्व के हाथों में चढ़ने के कारण यह वारदातें हुई, या फिर संयोगवश यह दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular