Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMarqueeगणतंत्र दिवस पर राजधानी की झलक कुछ इस तरह

गणतंत्र दिवस पर राजधानी की झलक कुछ इस तरह

JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————– 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आगामी गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए उपस्थित अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि राष्ट्रीय पर्व गत वर्षो से भी उत्कृष्ट व गरिमामय कार्यक्रमो का आयोजन हो। 
उन्होने कहा है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम रोचक, आकर्षक, प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगें। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 2018 को विधान सभा के समक्ष होने वाला कार्यक्रम गरिमायुक्त एवं महत्वपूर्ण होता है जिसमें महामहिम श्री राज्यपाल एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहतें हैं। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड भव्य एवं प्रतिष्ठित समारोह है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिये है कि वो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्ण व मेहनत से करते हुए आगामी गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियाॅं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी जहां भी लगायी गयी है उसे निष्ठापूर्वक करें इसमे किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये। उन्होने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए सभी समन्वयको से जिम्मेदारी दृढतापूर्वक एवं क्षमतानुसार पूरी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम श्री राज्यपाल विधान भवन के समक्ष परेड का अभिवादन स्वीकार करेंगें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों एवं दलों का चयन निर्धारित अवधि मे किया जायेगा। परेड का प्रथम पूर्वाभ्यास 22 जनवरी व फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास 24 जनवरी 2018 को 10.00 बजे से विधान सभा के सामने आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों एवं गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियाॅं करने का निर्देश सम्बन्धित विभाग एवं संस्थाओं को दिये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यक्रम एवं झांकियाॅं अपने निर्धारित समय में ही विधान सभा मार्ग से गुजरेंगी। झांकी का प्रदर्शन गुणात्मक हो। उन्होने कहा कि मार्ग व्यवस्था यातायात सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध इस अवसर पर किये जाये। परेड में सेना पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एन0सी0सी0आदि की टुकड़ियाॅं भाग लेंगीं।
जिलाधिकारी ने बताया कि परेड के मार्ग पर विधान भवन व जी0पी0ओ0 गांधी प्रतिमा के सामने मल्टी लेवल पार्किंग के सामने, विद्यालयों के दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी। उन्होने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से छह स्थानों से परेड का आंखों देखा हाल सुनाया जायेगा। उन्होने बताया कि परेड का मार्ग बाल विद्या मन्दिर चारबाग रविन्द्रालय के सामने से गुप्ता तिराहा, चारबाग से दाहिने बांसमण्डी चैराहा से दाहिने गुरू गोविन्द सिंह मार्ग होते हुए राणा प्रताप तिराहा, बर्लिग्टन चैराहा रायल होटल होते हुए विधान भवन के सामने से गुजरते हुए हजरतगंज से बायें अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा होते हुए हिन्दी संस्थान से दाहिने एस0बी0आइ0 तिराहे के सामने से होते हुए के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नं0-6 के बाहर बच्चों व सांस्कृतिक दल के सदस्य गेट से बाहर निकलकर अपनी बसों में बैठेंगे तथा परेड का शेष भाग (आर्मी के टैंक वाहन व झांकियाॅं आदि ) इसी मार्ग पर आगे बढ़कर मोती महल तिराहे से दाहिने चिरैया झील, सिकन्दरबाग सप्रू मार्ग तिराहा से हजरतगंज चैराहा, डी0एस0ओ0 बन्दरियाबाग, लालबत्ती चैराहा होकर वापस जायेंगे।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular