Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeतैंतीस हजार लाइन में तीन जगह फाल्ट के चलते पांच घण्टे बाधित...

तैंतीस हजार लाइन में तीन जगह फाल्ट के चलते पांच घण्टे बाधित रही सप्लाई

JOIN US-9918956492——————————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————————- 
 बछरांवा से निगोहां आने वाली तैंतीस हजार लाइन में तीन जगह फाल्ट के चलते पांच घण्टे बाधित रही सप्लाई
मोहनलालगंज।निगोहां क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर ठप्प हो गई। आये दिन हाईंटेंशन लाइन में फाल्ट आने से उपभोक्ताओं के साथ बिजली कर्मचारी भी परेशान है। शुक्रवार को भी तीन जगहो पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण निगोहां इलाके में पांच घंटे विधुत आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट सही हो पाने के बाद निगोहां की बिजली बहाल हो सकी तब जाकर गांवों को आपूर्ति मिल सकी।शुक्रवार को रोस्टर के मुताबिक दस बजे सुबह बिजली आनी थी। करीब बीस मिनट तक ही बिजली रूकी फिर चली गयी। लाइन मे फाल्ट के कारण ब्रेक डाउन हुआ और फाल्ट ढूढ़ते हुए विद्युत विभाग की टीम को  निगोहां से लेकर बछरांवा के शिवगढ़ रोड के पास तैंतीस हजार लाइन के केबिल बाक्स के दो पोलो में तार कटे हुए मिले जिसे सही कराया गया फिर दूसरा फाल्ट लालताखेड़ा गांव के पास राजकीय नलकूप के पास निकला जहां इन्सुलेटर पंचर हो गया था। करीब तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बाद में फाल्ट सही होने पर  लाइन को चालू कर गांव में आपूर्ति पहुंची इस बीच करीब पांच बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। अवर अभियंता राज नारायण वर्मा ने बताया कि बछरावां से आई तैंतीस हजार केवीए लाइन में तीन जगह फाल्ट था जिसे सही करा लिया गया है।और बराबर बिजली चालू हो गई है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————————–
—————————————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular