एसपी ने जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद जारी किया आदेश, कबरई, भटीपुरा व पसवारा समेत कई चौकियों के बदले प्रभारी
महोबा। पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से विभाग के एक निरीक्षक और 30 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर इधर से उधर किया है। एसपी ने यह आदेश जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में जारी कर तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए पुलिस निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नए तैनाती स्थल का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक के जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना कबरई का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक श्रीकांत तिवारी को पसवारा चैकी से थाना श्रीनगर भेजा गया है और उनके स्थान पर पसवारा चैकी का नया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय को नियुक्त किया गया।
एसपी ने चैकियों के प्रभारियों का भी ताबदला किया है, जिसमें उपनिरीक्षक रोशन गुप्ता को थाना कबरई में तैनाती मिली है, जबकि सनय कुमार को भटीपुरा चैकी का प्रभारी बनाया गया है। पवन गौड़ को मनियादेव चैकी, विनोद कुमार सिंह को मेडिकल चैकी, सुनील कुमार मिश्रा को गौरहारी चैकी और मलखान सिंह को बेलाताल चैकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 और न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था में भी तब्दील करते हुए पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और बेहतर होगी।





