Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurगरीबरथ का रागौल स्टेशन पर आप नेताओं ने किया स्वागत।

गरीबरथ का रागौल स्टेशन पर आप नेताओं ने किया स्वागत।

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

लोकों पायलट, गार्ड एवं स्टेशन उप प्रबंधक सहित यात्रियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत।

मौदहा हमीरपुर। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गरीबरथ एक्सप्रेस के रायपुर से रागौल प्रथम आगमन पर लोको पायलट, गार्ड एवं स्टेशन उप प्रबंधक सहित यात्रियों का मुंह मीठा कराने के साथ फ़ूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है।

बीते डेढ़ दशक पहले चलाई गई रायपुर लखनऊ गरीबरथ का सोमवार को रगौल रेलवे स्टेशन में ठहराव हुआ है। जिसमे विधायक‌ मनोज प्रजापति सहित भाजपा नेता कमरूद्दीन जुनून ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया, जहां राजनीतिक दलों सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए लोको पायलट का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया था।

तो वहीं मंगलवार को रात गरीब रथ के रागौल स्टेशन में ठहराव के बाद रायपुर से चलकर रागौल प्रथम आगमन पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने लोको पायलट, गार्ड एवं स्टेशन उप प्रबंधक सहित यात्रियों का मुंह मीठा कराकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है। वहीं लंबे समय से की जा रही गरीबरथ के ठहराव की मांग को पूरा करने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ साबिर अली, सोनू, राहुल गुप्ता सहित लगभग आधा दर्जन लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular