HomeMarqueeठेकेदार की मनमानी का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

ठेकेदार की मनमानी का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बन रहे दो पुलों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं। बरियावन और पलई रामनगर के बीच हो रहे पुल निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया बालू और मोरंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह खबर प्रशासन की भ्रष्टाचार मुक्त अभियान पर सवाल उठा रही है।अकबरपुर-बसखारी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यहां कार्यदायी संस्था द्वारा गुणवत्ता विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। दीवार निर्माण के लिए घटिया किस्म का मोरंग और बालू प्रयोग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार खुलेआम घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे पुलों की मजबूती और सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान पर इस घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सवाल उठ रहे हैं।वहीं, निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता अश्वनी कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में घटिया मोरंग के इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया और मोरंग हटाने के निर्देश दे दिए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular