Saturday, April 4, 2026
spot_img
Homekhushinagarखेत में मिला तेंदुए का पदचिन्ह, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने...

खेत में मिला तेंदुए का पदचिन्ह, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने किया अलर्ट

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के नहर पर बृहस्पतिवार की देर रात तेंदुआ देखा गया। सूचना आम होने पर लोगो में भय बन गया। शुक्रवार की सुबह से वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। गांव के बाहर एक खेतों में पदचिह्न देख कर वन विभाग ने तेंदुए का पदचिन्ह होने की पुष्टि की है। गाववालो को एलर्ट कर दिया गया है।
मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के अंबुज तिवारी पडरौना से बृहस्पतिवार की देर रात घर वापस आ रहे थे की, गांव के बाहर नहर के पास तेंदुए को देखे। गांव में पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना आम होने के बाद लोगों में दहशत बन गया। वन विभाग को उसी समय सूचना दी गई, जिस पर लोगों को प्रभावित क्षेत्रों में जाने से मना किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही वन दरोगा रामध्यान पांडेय की अगुवाई में टीम तेंदुए की खोजबीन में जुट गई। नहर के पास खेतो मे तेंदुए के पदचिन्ह मिला, जिस पर तेंदुए की आने की सूचना पुष्ट हो गई। तेंदुए का आखिरी पदचिन्ह नहर के पास जाकर समाप्त हो जा रहा है, जिसके कारण उसका सही पता नही चल पा रहा है। वन विभाग की टीम ने लोगों को खेतो की तरफ जाने के लिए मना कर दिया है।
इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया की तेंदुए का पदचिन्ह मिला है, उसकी खोजबीन की जा रही है। लोगों को एलर्ट किया गया है, कि खेतो की तरफ न जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular