Sunday, May 12, 2024
spot_img
Homekhushinagarटहलने निकली देवरानी व जेठानी को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की...

टहलने निकली देवरानी व जेठानी को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

 

 

 

अवधनामा संवाददाता

हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के सामने फोरलेन पर हुई हदशा
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के सामने फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक कर रही वार्ड नं 22 ढाढा खुर्द टोला थरुआडीह निवासी देवरानी जेठानी को सुबह भोर में एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
शुक्रवार की भोर में नगरपालिका हाटा के वार्ड संख्या 22 ढाढा खुर्द टोला थरुआडीह निवासी अंजना सिंह पत्नी उपेंद्र सिंह 30 वर्ष व सुनीता पत्नी बृजलाल सिंह 35 वर्ष सुबह गांव के किनारे फोरलेन की पटरी पर मार्निंग वाक के लिए निकली थी। एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे अचेत हो गई। उधर कुछ देर बाद तक दोनों देवरानी जेठानी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन फोरलेन सड़क पर पहुंचे तो महिलाओं के साथ हुई दुर्घटना को देखकर दंग रह गए। आनन-फानन में उन्हें हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक मोहन वर्मा, चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव मय फोर्स परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेजवाया। वहीं इस घटना से गांव व मृतकों के घर कोहराम मच गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular