Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhवामपंथी दलों द्वारा नोएडा के संघर्षरत मजदूरों पर हो रहे राज्य दमन...

वामपंथी दलों द्वारा नोएडा के संघर्षरत मजदूरों पर हो रहे राज्य दमन के खिलाफ मार्च निकाला

‎आजमगढ़। ‎जायज मांगों को लेकर नोएडा के संघर्षरत मजदूरों पर हो रहे राज्य दमन के खिलाफ आज भाकपा, माकपा, भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने शहीद कुंवर सिंह उद्यान से जिला मुख्यालय तक मार्च निकालकर राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से नोएडा में हिंसा की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन जाए।सभी गिरफ्तार मजदूरों और उनके नेताओं को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए, बर्बर दमन के लिए सरकार मजदूरों से माफी मांगे, गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी, पुलिस कमिश्नर, उपश्रमायुक्त,को वहां से तत्काल हटाया जाए, 8 घंटे काम का न्यूनतम मासिक मजदूरी 27000 लागू किया जाए,श्रम संहिता वापस लिए जाएं और पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं,आदि मांगे उठाई गई।

मार्च कलेक्ट्रेट में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा अमेरिका इजरायल के सामने समर्पण करने वाली योगी मोदी की सरकार जो भारत में अडानी के दलाली में इतना मशगूल हैं कि एक तरफ कानून बदल कर अबतक के मजदूरों के सारे अधिकारों को छीन ली।वहीं न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी पर मजदूरों से काम कराया जा रहा है।दूसरी तरफ मंहगाई के मार से कराह रहे मजदूर ,मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं गोदी मीडिया और सरकार उन्हें बदनाम कर दहन कर रही है हम लोग जिला मुख्यालय पर यह चेतावनी देने आए हैं सरकार मजदूरों के दमन पर तत्काल रोक लगाए, उनसे माफी मांगे उनके जायज़ मजदूरी के सवाल सहित तमाम मांगों को हल करें उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ मजदूर सड़कों पर संघर्ष तेज करेंगे।

सभा को भाकपा के जिला सचिव कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी मोदी सरकार मजदूर किसान विरोधी है।इनके सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है।अब तो साफ हो गया है कि योगी मोदी सरकार अमीरों के पक्ष में खड़ा हो कर मजदूरों पर दमन ढारही है।उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों पर दमन ढाना बंद नहीं किया तो 1मई को वाम दलों सहित हजारों की तादात में मजदूर , किसान उनके पक्ष में सड़कों पर उतरेगें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला मंत्री कामरेड रामबृक्ष मास्टर ने कहा कि सरकार के साथ इस घटना के लिए जिला के आला अधिकारी जिम्मेदार हैं। इनको तत्काल वहां से हटा कर निष्पक्ष जांच हो और मजदूरों के मांगों को हल किया जाए। कार्यक्रम को भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह, का0सुदर्शन राम, का0हरिगेन राम,का0गंगादीन ,का0 रामजन्म यादव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में का0बशीर मास्टर, श्यामा प्रसाद, हीरा लाल, हरिकेश, अशोक कुमार, खरपत्तू राजभर,रामनेत, बसन्त,रामनिहोर , फूलचंद रमेश,फैजान, लालबहादुर, रामकृष्ण यादव, राममूर्ति चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular