Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeलस्सी मांडल शाप शहर में,बेंगलुरु बेल्लारी की ब्रांच ने जिले में खोला...

लस्सी मांडल शाप शहर में,बेंगलुरु बेल्लारी की ब्रांच ने जिले में खोला लस्सी डे कैफे का नया मॉडल शाप

अवधनामा संवाददाता

ग्राहकों को पिलायेगा 10 मांडल के शुद्ध तत्काल लस्सी।

सुल्तानपुर। जिले में पहली बार ग्राहकों को शुद्ध नेचुरल युक्त पिलाने के लिए लस्सी डे कैफे वर्गर पाव का उद्घाटन इलाहाबाद रोड बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने किया गया। मिलावटखोरों से दूर रहकर ग्राहकों के लिए खास सहूलियत यह है कि तत्काल ताजा, सेहतमंद 5 मिनट में 10 प्रकार की लस्सी देने की सुविधा उपलब्ध है।
लस्सी डे कैफे वर्गर साप का उद्घाटन बृहस्पतिवार को इलाहाबाद रोड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , डॉ एके सिंह, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर ए एन सिंह, डॉक्टर सुधाकर सिंह, डॉक्टर अमित कौशल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्राहकों को तत्काल सुविधा देने के लिए लस्सी डे कैफे बर्गर पाव की संचालिका रिचा सिंह बताती हैं कि 5 मिनट में 10 प्रकार के नेचुरल युक्त लस्सी बनाकर सर्व करने वाली जिले में पहली (शॉप) दूकान है। इस कैफे का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राहकों को 5 मिनट में शुद्ध व 10 प्रकार की ताजा लस्सी अलग-अलग फ्लेवर में तैयार मिलेंगे।इसके सेवन से बेहतर सेहत तथा मिलावटखोरी से बचा जा सकता है। जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर जे पी सिंह के पुत्र मलय सिंह ने बताया कि लस्सी डे वर्क शॉप का कुशल नेतृत्व रिचा सिंह ही करेंगी। यह कैफे जिले में जल्द ही तेजी से आगे बढ़ते हुए बाहरी मिलावटी दूध दही से हटकर एडवांस मशीनों के द्वारा क्वीक सर्विस मॉडल के रूप में पहला शाप होगा। मलय सिंह बताते हैं कि यह जिले की पहली ब्रांच है, इस कैफे का मेंन ब्रांच बेंगलुरु बेल्लारी में है जहां से अपने मशीन व प्रोडेक्ट के क्विक सर्विस का संचालन करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular