HomeMarqueeखो-खो प्राथमिक व जूनियर स्तर (बालक व बालिका) का आयोजन

खो-खो प्राथमिक व जूनियर स्तर (बालक व बालिका) का आयोजन

बांसी सिद्धार्थनगर। ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता सोमवार को आयोजन न्याय पंचायत टड़िया बजार के कंपोजिट विद्यालय कुसम्ही ब्लाक जोगिया में खो-खो प्राथमिक व जूनियर स्तर (बालक व बालिका) का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जोगिया ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद जी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम उद्घाटन किए जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुसम्ही और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय ने सहयोग किया । ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अनिल यादव खेल प्रशिक्षक सत्य प्रकाश, पंकज राय, विजय कुमार,गोविंद नारायण घनश्याम प्रताप,राज कुमार,मोती, लक्ष्मण उपस्थित रहे।

मुख्य आयोजक की भूमिका में ब्लॉक स्काउट मास्टर व प्रधानाध्यापक कंपोजिटविद्यालय कुसम्ही धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं उनके विद्यालय परिवार से श्रीमती साधना राठौर आकांक्षा दुबे अमरजीत राम नरेश यादव सत्येंद्र पटेल, तमाम ग्रामीण जनता उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने कहा यहां कभी कोई खेल प्रतियोगिता नहीं हुई।यह बहुत खुशी की बात हुई कि आज हम लोगों के बीच में ब्लॉक स्तरीय खेल हो रहा है।खेल में जूनियर स्तर बालक एवं बालिका तथा प्राइमरी स्तर बालक और बालिका प्रथम स्थान कंपोजिट विद्यालय कुसम्ही का रहा और उपविजेता पी एम श्री स्कूल टंडिया बाजार रही। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद जी ने अपने आशीर्वचनों से समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular