Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्रा सिमरन बनी एक दिन की डीएम

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्रा सिमरन बनी एक दिन की डीएम

डीएम सीडीओ द्वारा डुमरियागंज की छात्रा सिमरन को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत राजकीय कन्या इन्टर कालेज, डुमरियागंज परीक्षा वर्ष 2025 में इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सिमरन को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा 01 दिन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया तथा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी छात्रा सिमरन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा सिमरन ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी को दिया जायेगा। महिलाओ को सश्क्त बनाने के लिए अधिक सहयोग प्रादन किया जायेगा। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा उपस्थित छात्राओं से संवाद किया गया। छात्राओं द्वारा बताया गया कि जज, डाक्टर बनकर जनपद का नाम रोशन करना चाहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग लक्ष्य बनाकर तैयारी करे।

कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। एक प्रयास में सफलता नही मिलने पर निराश न हो प्रयास करते रहना चाहिए।सफलता अवश्य मिलेगी। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा छात्रा सिमरन को बैग एवं किट देकर सम्मनित किया गया। छात्रा सिमरन द्वारा अन्य छात्राओ को बैग एवं किट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रोेवेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक, छात्राएं आदि उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular