HomeMarqueeसड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत, गांव में शोक

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत, गांव में शोक

थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित त्रिसुंडी गांव के पास साइकिल सवार एक अधेड़ को करने टक्कर मार दी । सड़क दुघर्टना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भागीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव की रविवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक हरिश्चंद्र साइकिल से रामगंज बाजार जा रहे थे। त्रिसुंडी गांव के पास पहुंचते ही सुल्तानपुर की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। चचेरे भाई रंजीत यादव उन्हें लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हरिश्चंद्र यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुका बेटा दिनेश और हाईस्कूल का छात्र छोटा बेटा सतीश शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular