Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshSiddharth Nagarखैर टेक्निकल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता...

खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; मिस्बाह मलिक बनीं स्कूल टॉपर

​डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज बनगवां डुमरियागंज के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणामों के अनुसार इस वर्ष कुल 163 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 158 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। मेरिट सूची में पहले पाँच स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया। मिस्बाह मलिक: 411 अंकों (82.2%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंतशा फातिमा: 403 अंकों (80.6%) के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

​ज़िया सदफ: 391 अंकों (78.2%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।असमा खातून एवं अलमास फातिमा: दोनों छात्राओं ने 389 अंक (77.8%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular