HomeUttar PradeshKanpurज्ञान सभा की तैयारियों को लेकर हुई न्यास की अहम बैठक

ज्ञान सभा की तैयारियों को लेकर हुई न्यास की अहम बैठक

कानपुर विश्वविद्यालय में सितम्बर में आयोजित होगी, ज्ञान सभा।

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19-20 सितम्बर 2026 को ‘विकसित उत्तर प्रदेश हेतु शिक्षा’ विषयक ‘ज्ञान सभा’ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह-संयोजक संजय स्वामी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के दीन दयाल शोध केन्द्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में संजय स्वामी जी ने बताया कि इस दो दिवसीय ज्ञान सभा में ‘विकसित उत्तर प्रदेश हेतु शिक्षा’ विषय पर व्यापक मंथन किया जायेगा । इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश के सभी केन्द्रीय, राज्य व निजी विश्वविद्यालयों एवं सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय संस्थानों के कुलगुरू, निदेशक भी सम्मिलित होंगे।

इस सम्मेलन में शिक्षाविदों, शिक्षकों व शिक्षार्थियों को भी सम्मिलित किया जायेगा । शिक्षा में औद्योगिक समन्वय हेतु उद्योगपति भी अपेक्षित होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है, इसके लिए देशभर से शिक्षाविदों की भागीदारी इस सम्मेलन में रहेगी।

इस बैठक में प्रांत संघ चालक भवानी भीख तिवारी, विश्वविद्यालय से डाॅ० अमित मिश्रा, डाॅ० शशिकान्त त्रिपाठी व संगम बाजपेयी, पी.पी.एन. कालेज के प्राचार्य प्रो. अनूप सिंह, काशी प्रांत से पूर्णेन्दु मिश्रा,मेजर हर्ष कुमार एवं प्रमोद द्विवेदी, कानपुर प्रांत से डाॅ० बिन्दु सिंह, डाॅ० सुमित कुमार गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह एवं प्रो. अनोखेलाल पाठक, आदि की भागीदारी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular