श्री आनन्देश्वर अमरनाथ सेवा परिवार द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 में यात्रियों को सेवा सहयोग हेतु लगने वाले भण्डारों को राशन सामग्री आटा, दालें, चावल, बेसन, मैदा, चीनी, रिफाइन्ड, तेल, देशी घी, चायपत्ती, बिस्कुट, नमकीन, टॉफी, टोस्ट, दुध पाउडर, नमक, टूथ पेस्ट, कॉफी पाउडर, वाशिंग पाउडर से भरे ट्को को बड़ी संख्या में शिवभक्त सेवादारो सहयोगियों की उपस्थिति में जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्य प्यासे को पानी, हर हर महादेव, बम बम भोले शिव हमारी साधना, सेवा हमार धर्म आदि जयकारों के साथ भगवा झण्डी दिखाकर अमरनाथ धाम भेजा गया। अध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित ने बताया कि सेवा परिवार के द्वारा विगत वर्षों से नगर वासियों के सहयोग से निरंतर पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में नगर के द्वारा खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुएं भेजी जाती हैं।
जिसमें बड़ी संख्या में भक्ति एकत्रित होकर प्रतिवर्ष यात्रा के प्रारंभ होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्यक्रम में जनता को गर्मी से राहत हेतु दिन भर ठण्डा शरबत वितरण, शाम को भजन संध्या, व मनोहारी सजीव झांकियाँ, फूलो को होली राशन सामग्री वाहनों का पूजन, बाहर से आए अतिथियों व सहयोगियो का स्वागत सम्मान करने के बाद आरती कर भण्डारा वाहनों को भेजा गया है। कार्यक्रम की व्यवस्था व आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था के पदाअधिकारी बाल कृष्ण दीक्षित (अध्यक्ष), अनिल चतुर्वेदी (संरक्षक) कृष्ण कान्त तिवारी (महामंत्री) गिरजेश अवस्थी, लक्ष्मीशंकर गुप्ता, मनोज शर्मा, विजय सिंह राजपूत, अजय मिश्रा तेज सिंह यादव, साजन यादव मनोज विश्नोई, तरूणेन्द्र नाथ मिश्रा अनिल चतुर्वेदी टेन्ट हाउस) ने हर्ष उल्लास के साथ समर्पित सेवा भाव से सभी का स्वागत सम्मान व आभार प्रकट किया।





