रीएनविजनिंग लाइब्रेरी एण्ड इंफारमेशन साइंस एजूकेशनः पे्रजेंट स्टेटस एण्ड फ्यूचर टेªंड्स” विषय पर  इंटरनेशनल वर्चुअल शिखर सम्मेलन 26 सितम्बर 2020 को

0
238

 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी एण्ड इंफोरमेशन साइंस विभाग द्वारा आगामी 26 सितम्बर को “रीएनविजनिंग लाइब्रेरी एण्ड इंफारमेशन साइंस एजूकेशनः पे्रजेंट स्टेटस एण्ड फ्यूचर टेªंड्स” विषय पर 26 सितम्बर 2020 को इंटरनेशनल वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ पुस्तकालय और सूचना विज्ञान शिक्षा के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा करेंगे।
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर उक्त तिथि को प्रातः 9ः30 बजे सम्मेलन का आनलाईन उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात इंटरनेशनल फेडरेशन आफ लाइबे्ररी एसोसिएशन एण्ड इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष डा० क्रिस्टीन मैकेंजी मुख्य भाषण देंगे। सोशल सांइस फैकल्टी के डीन प्रोफेसर निसार ए० खान विशेष भाषण देंगे।
कार्यक्रम में प्रोफेसर टीडी केम्पाराजू (कुलपति, बैंगलोर विश्वविद्यालय), प्रोफेसर दिलजीत सिंह (मलाया विश्वविद्यालय, मलेशिया), डा० भुवनारायण (यूनिवर्सिटी आफ टेक्नालोजी, सिडनी, आस्ट्रेलिया), डाक्टर बी शाडरश (कनाडा), प्रोफेसर एम० नसीरउद्दीन मितुल (बांगलादेश) तथा प्रोफेसर रेयसा अलेंज़ुएला (फिलीपीन्स) पुस्तकालय विज्ञान के रूझानों पर चर्चा करेंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here