आजमगढ़l पूर्व की घटना- दिनांक 07.07.2025 को GST विभाग द्वारा थाना सिधारी पर फर्जी कूटरचित फर्म बनाकर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आई.टी.सी.) का अनुचित लाभ प्राप्त करके राजस्व को हानि पहुचाने वाले फर्जी फर्मों के विरुद्ध मु.अ.सं.- 335/2025 धारा, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 BNS पंजीकृत कराया गया था।
थाना सिधारी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से जीएसटी/आईटीसी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को पंजाब राज्य से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को पंजाब के गोबिन्दगढ़ से गिरफ्तार कर दिनांक 29.04.2026 को मा0 न्यायालय फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आज दिनांक 02.05.2026 को न्यायालय आजमगढ़ प्रस्तुत किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त- विकास कुमार पुत्र वेद प्रकाश, निवासी वार्ड नं.-3, गली नं.-7, दिलीप नगर, खन्ना, थाना सिटी-1, लुधियाना, पंजाब, बलजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी इकबाल नगर शाहपुर मुगल मजरा, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
अपराध का तरीका-गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा संगठित सिंडीकेट बनाकर फर्जी/कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न फर्जी फर्में स्थापित की गयीं, जिनमें प्रमुखतः—पंकज इंटरप्राइजेज,भोलानाथ इंटरप्राइजे, शिवम ट्रेडर्स, वी.के. इंटरप्राइजेज ,भोलानाथ इंटरप्राइजेज फर्म का उपयोग उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर संगठित ITC/GST चोरी हेतु किया जा रहा था। इस मुकदमे में 41 करोड़ 93 लाख रूपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाकर 7 करोड़ 54 लाख के टैक्स क्रेडिट की राजस्व हानि की गई।





