Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeItawaशेख सैय्यद हज़रत हाजी पीर बाबा हुसैनी का 30 वां सालाना उर्स...

शेख सैय्यद हज़रत हाजी पीर बाबा हुसैनी का 30 वां सालाना उर्स व मेला 5 मई से

इटावा। चोपुला स्थित ग्राम मौजा मूंज में गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह शेख सय्यद हजरत हाजी पीर बाबा हुसैनी रहमतुल्लाह अलैह का 30 वां सालाना उर्स व मेला 5 मई से शुरू होकर 6 मई को कुल शरीफ के साथ संपन्न होगा।उर्स व मेले की जानकारी देते हुए उर्स कमेटी सदर सग़ीर खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि उर्स की शुरुआत 5 मई दिन मंगलवार को बाद नमाज फज्र कुरआन ख्वानी से होगी और उसके बाद गुस्ल शरीफ होगा बाद नमाज असर सरकारी चादर पोशी होगी और बाद नमाज इशा मिलाद शरीफ अलका ए जिक्र व इसके बाद महफिले शमा का आयोजन होगा।

उर्स के दूसरे दिन दिनांक 6 मई को कुल फातिहा शरीफ होगी और इसके बाद लंगर का वितरण होगा।हजरत हाजी पीर बाबा की दरगाह पर अकीदतमंद जरीन कानपुर,फिरोजाबाद,मैनपुरी,आगरा दिल्ली,भिंड,ग्वालियर आदि शहरों से भी आते हैं।उर्स कमेटी के सदर सगीर खान उर्फ गुड्डू व इनके साथी शाहिद खान,इसरार खान,असलम खान,जावेद खान,इमरान खान उर्फ मुन्ना,आजम खान,आमिर खान,मोहसिन खान,अमजद खान,सलमान खान,साहिबे आलम आदि ने मिलकर उर्स के कार्यक्रमों का इंतजाम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular