Sunday, September 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurगोरखपुर में घायल पशु तस्कर की मौत

गोरखपुर में घायल पशु तस्कर की मौत

नीट छात्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से मारकर कर दिया था अधमरा

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती पशु तस्कर की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। पशु तस्कर की पहचान बिहार गोपालगंज के 21 साल के अजहर उर्फ अजब हुसैन के रूप में हुई।

15 सितंबर को महुआचापी गांव के लोगों ने अजहर को दौड़ाकर पकड़ा था। नीट छात्र 17 साल के दीपक गुप्ता की हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों ने पशु तस्कर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस दौरान पुलिस से भी ग्रामीणों की हाथापाई हो गई थी। जिसमे एसपी नार्थ समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद अजहर को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उसका आईसीयू में इलाज जारी था। शुक्रवार को इलाज के दौरान सुबह 10:37 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज थाने की पुलिस व अधिकारी पहुंचे। उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular