गांव चलो अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

0
144

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत गुरुवार को नगर पडरौना के नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन पर उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अपनी टोली संग नगर के विभिन्न मुहल्लों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस के बीच भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से सभी को अवगत कराते हुए तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट कर प्रचण्ड बहुमत दिलाने की अपील की।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कृषि, अनुसन्धान, पर्यटन, विज्ञान, अंतरिक्ष, स्टार्टअप, अर्थव्यवस्था, खेल, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सैन्य शक्ति, योग सहित आयुर्विज्ञान, रक्षा क्षेत्र, सांस्कृतिक विरासत, आधारभूत ढांचे व आधुनिक तकनीक क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक गरीबों को आर्थिक मजबूती प्रदान करते हुए गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। देश के हर वर्ग के नागरिक सरकार की किसी न किसी योजनाओं से जरूर लाभान्वित। यही वजह है कि आज का भारत अपने स्वर्णिम युग मे है। गांव चलो अभियान के तहत पडरौना नगर के बालगंगाधर तिलक रामकोला रोड, मुन्ना कॉलोनी, कठकुईया मोड़, हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में पत्रक बांट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया और अपना मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूकता किया है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष अजय मिश्र, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवं गांव चलो अभियान के संयोजक विष्णु जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी चौरसिया, सेक्टर संयोजक कीर्तन तिवारी, संदीप मिश्र, अरुण सिंह, अजय शर्मा, विनय मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, सन्तोष चौहान, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, कुंदन सिंह, शीलू बर्नवाल, रोहन विश्वकर्मा, श्याम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here