IND vs ENG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम का एलान, कैलम फ्लाइन को सौंपी गई कमान

0
1138

कैलम फ्लाइन कप्तान इंग्‍लैंड टीम की कप्‍तानी करेंगे, जबकि जोनाथन गेल, एलेक्स हैमंड, टॉम मेस्केल और जेक वोस्लू को मिक्‍सड डिसेबिलिटी क्रिकेट में पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की मेंस मिक्‍सड डिसेबिलिटी टीम इसी महीने अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत जाएगी। इस दौरे के लिए सेलेक्‍टर्स ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इंग्‍लैंड के स्‍क्वॉड में चार नए चेहरे शामिल हैं। टीम ने 2025 में मिक्‍सड डिसेबिलिटी इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली सीरीज में इसी तरह की टीम को 6-1 से हराया था।

कैलम फ्लाइन कप्तान इंग्‍लैंड टीम की कप्‍तानी करेंगे, जबकि जोनाथन गेल, एलेक्स हैमंड, टॉम मेस्केल और जेक वोस्लू को मिक्‍सड डिसेबिलिटी क्रिकेट में पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

टॉम मेस्केल और जेक वोस्लू के लिए यह उनका पहला इंटरनेशनल सेलेकन है। यदि जेक वोस्लू भारत में खेलते हैं तो वे 16 साल की आयु में मिक्‍सड डिसेबिलिटी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। टीम जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

भारत दौरे के लिए इंग्‍लैंड टीम

कैलम फ्लिन (कप्तान), एंगस ब्राउन, जेम्स डिक्सन, क्रिस एडवर्ड्स, मोहम्मद फारूक, जोनाथन गेल, एलेक्स हैमंड, टॉम मेस्केल, लियाम ओ’ब्रायन, ब्रेंडन पार, जोश प्राइस, अल्फी पाइल, जेक वोस्लू, हेनरी वेनमैन, जॉर्डन विलियम्स।

दिव्यांग क्रिकेट के प्रमुख इयान मार्टिन ने कहा, “पिछले समर में भारत के खिलाफ आयोजित ट्रायल से हम बेहद उत्साहित थे और यह बात स्पष्ट होती जा रही है कि मिक्‍सड डिसेबिलिटी क्रिकेट के लिए वैश्विक स्तर पर काफी रुचि है।”

उन्‍होंने कहा, “पिछले समर सेशन के शुभारंभ के समय हमने कई इंटरनेशनल बोर्डों द्वारा अपनी दिव्यांग टीमों को पर्याप्त और निरंतर समर्थन देने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की थी और हमारा दृढ़ विश्वास है कि मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट को आगे बढ़ाने का एक माध्यम बनेगा। हमें अन्य बोर्डों से भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और हम भविष्य में और अधिक मिक्‍सड डिसेबिलिटी इंटरनेशनल सीरीज खेलने की उम्मीद करते हैं।”

इयान मार्टिन ने कहा, “भारत की ब्रिटेन यात्रा के जवाब में अपनी पहली विदेशी यात्रा पर जाने से हम बेहद खुश हैं और एक ऐसी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक सीरीज की उम्मीद करते हैं जो निस्संदेह हमें कड़ी चुनौती देगी। टीम में चार नए चेहरों को देखकर बहुत खुशी हो रही है और मुझे यकीन है कि वे सभी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।”

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here