इटावा। सनशाइन स्कूल में शिक्षकों व बच्चों ने हर्बल गुलाल से होली खेल कर त्योहार मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी भी उपस्थित रही।बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को होलिका दहन का प्राचीन महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इस त्योहार से हमें सीख मिलती है कि हम अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर जीवन भर सदाचारी बनें।जिस प्रकार हम एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इसे प्यार से मनाते हैं।उसी प्रकार गुरु की सहायता से ध्यान व अभ्यास द्वारा ज्ञान की सच्ची होली अपने अंदर खेले।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सनशाइन स्कूल में बच्चों ने हर्बल गुलाल से होली खेल कर त्योहार मनाया
Also read


