Homekhushinagarअवैध रूप से संचालित न्यू फातिमा अस्पताल सील, प्रेक्टिस करने वाले चला...

अवैध रूप से संचालित न्यू फातिमा अस्पताल सील, प्रेक्टिस करने वाले चला रहे थे अस्पताल

जांच टीम ने अस्पताल में भर्ती 6 मरीजों को भेजवाया सीएचसी कसया
कुशीनगर। कसया नगर के बैरिया चौराहे पर अवैध रूप से संचालित न्यू फातिमा अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की सील कर दिया। इस दौरान मरीजों के परिजनों को बरगलाकर भर्ती किए गए आधा दर्जन भर्ती मरीजों को टीम ने एम्बुलेंस से कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालित करने वाले कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
बता दें कि कसया नगर के बैरिया चौराहा (कसाडा चौक) पर अवैध व बिना प्रशिक्षित डाक्टर के न्यू फातिमा के नाम से अवैध हॉस्पिटल  संचालित हो रहा था। जागरूक लोगो द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अवधेश कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक मार्कडेय चतुर्वेदी मंगलवार की शाम टीम के साथ न्यू फातिमा अस्पताल पहुंचे जहां पढ़ाई करने वाले छात्र 17 वर्षीय सन्नी पुत्र तूफानी चौधरी दुर्गेश, 26 वर्षीय दुर्गेश पुत्र नरेश, 20 वर्षीय इमरान पुत्र मंसूर आलम एवं 26 वर्षीय इरफान पुत्र वाहिद अली बिना रजिस्ट्रेशन बिना किसी प्रशिक्षित चिकित्सक और बिना किसी नियम के अवैध तरीके से न्यू फातिमा अस्पताल को संचालित कर रहे थे। जांच टीम ने अस्पताल संचालन से संबंधित कागजात की मांग की तो किसी ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। जांच के दौरान वार्ड में कुल छह मरीज भर्ती पाए गए। इसमें अख्तर पुत्र एमएच अंसारी, पुनम पत्नी राजू, नीलम पत्नी ब्रह्म गोड, ममता पत्नी राकेश यादव, पुष्पा देवी अनिल शर्मा, ममिना खातून पत्नी शहजाद अंसारी शामिल थे। भर्ती मरीज अख्तर के शरीर से रक्तस्राव हो रहा था जबकि ममिना का पित्त के थैली का आप्रेशन हुआ था। स्वास्थ्य टीम ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर सभी भर्ती मरीजों को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। अब तक स्वास्थ्य विभाग अवैध तरीके से संचालित न्यू फातिमा अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नही कराया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular