बांसी सिद्धार्थनगर। रविवार जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवम जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार सिह के आदेशानुसार सेवा पखवाडा वर्ष 2025″ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत् निबंध / चित्रकला प्रतियोगिता विषय नारी सुरक्षा नारी सम्मान वाल विकास ही राष्ट्रीय विकास विकसित भारत आत्म निर्भर भारत डिजिटल इण्डिया, के तहत कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खंड मिठवल में वार्डन श्रीमती नीता वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि निबंध लेखन का महत्व बहुत अधिक है। यह हमें आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, और सोचने की क्षमता प्रदान करता है। इसके माध्यम से हम अपने विचारों को साझा करके समाज में बदलाव ला सकते हैं।
यह हमें सोचने की क्षमता में सुधार करता है और हमारे मस्तिष्क को विकसित करता है। चित्रकला समाज के उद्देश्य पूर्ति के लिए निर्मित की जाती है। कलाएँ सामाजिक तथ्यों के प्रति सदैव उत्तरदायी रही हैं तथा इनमें समाज की इच्छाओं की अभिव्यक्ति होती है। कलाओं में चित्रकला (कला) का भाव छिपा रहता है। समाज और व्यक्तियों को मिलकर काम करना होगा.महिला सुरक्षा का अर्थ है महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, या दुर्व्यवहार से बचाना है इसमें कानूनी प्रावधान, जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित वातावरण बनाना और महिलाओं शिक्षित करकर सशक्त बनाया जाना सबसे बढ़िया उपाय हो सकता है।
आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और बाहरी निर्भरता कम करना है, वहीं डिजिटल इंडिया का उद्देश्य सभी नागरिकों को डिजिटल सेवाएं पहुंचाना और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, साथ ही महिला कल्याण विभाग से संबंधित सभी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना, वाल विवाह योजना, बाल श्रम की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, तथा चाइल्ड लाइन 1098, एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर 181 घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दिए। इस अवसर पर रोमा पाण्डेय (सामाजिक कार्यकर्ता) प्रिंस पाण्डेय, नीता वर्मा प्रधानाचार्य (वार्डन) रेखा श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव, पूजा मौर्या, आफरीन, रमेश चंद्र त्रिपाठी, पंचराम तथा लगभग 200 बालिका उपस्थित रही।