Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeहोली का त्यौहार भारतीय संस्कृति का प्रतीक: आर पी सिंह

होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति का प्रतीक: आर पी सिंह

अवधनामा संवाददाता

सुमंगलम भवन में होली मिलन कार्यक्रम जोसो खरोश व हर्षोलास पूर्ण वातावरण में संपन्न

अवधनामा (सोनभद्र/ अनपरा ) हिंडालको रेनूसागर पावर डिवीजन परिसर स्थित सुमंगलम भवन में संस्थान के कर्मचारी कल्याण विभाग द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जो पूरे जोसो खरोश व हर्षोलास पूर्ण वातावरण में उपस्थित सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने के पूर्व संस्थान के इ0 आर0 प्रमुख मृदुल भारद्वाज ने उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त श्रमिक संघटनो के पदाधिकारियों ,कर्मचारियों व अतिथियो का स्वागत करते हुए सभी को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित सभी अधिकारियो,मान्यता प्राप्त श्रमिक संघटनो के पदाधिकारियों,कर्मचारियों व अतिथियो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली तथा खुशियों का इजहार किया,ततपश्चात ढोलक मजीरे की थाप पर फ़ाग गीत गाकर खूब थिरके वही कर्मचारी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छोले, लड्डू, गोझिया व ठंढई का खूब जमकर सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रंग व अबीर से तरबतर रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जिसके रंग अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। लोग एक दूसरे को प्रेम-स्नेह की गुलाल लगाते हैं। होली का पर्व सनातन धर्म का एक पवित्र एवं सबसे प्रमुख त्यौहार माना जाता है। होली के पर्व को प्रमुख रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।
इसी क्रम में अबीर व रंगो से सरोबार मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी क्रमश विजय कुमार झा,निर्दोष सिंह व शैलेन्द्र यादव ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि होली का त्यौहार सभी को मिलजुल कर आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। आज ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम लोग रेणुसागर में नहीं बल्कि अपने मुखिया भगवान राम के साथ अयोध्या में होली खेल रहे है। होली के दिन दुश्मन भी एक दूसरे से दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हैं और दुश्मनी को आग की लपटों में जलाकर एक नयी शुरुआत करते हैं।यही तो खूबसूरती है हमारे अपने त्यौहार होली की जो सभी को एक धागे में पिरोने का काम करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदानन्द पांडेय,रमेश वर्मा,परवेज आलम, रणजीत सिंह, सनोज कुमार, मुरारी लाल नवीद्र कुमार पाठक, प्रणव सोनी, संदीप यावाले, सुबोध दवे के अलावा तमाम श्रमिक गण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular