Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeNationalHimachal Crime News: शिमला में भाई बना कातिल, बीयर की बोतल से...

Himachal Crime News: शिमला में भाई बना कातिल, बीयर की बोतल से फोड़ डाला सिर; आराम से बैठकर पी रहे थे शराब तभी..

शिमला में जन्मदिन मनाने आए चंडीगढ़ और पंचकूला के चचेरे भाइयों में से एक ने दूसरे की हत्या कर दी। आरोपी ने गला रेतकर और सिर पर बोतल मारकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार को सूचना देने के बाद होटल स्टाफ ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शिमला में जन्मदिन मनाने पहुंचे चंडीगढ़ और पंचकूला के 2 चचेरे भाईयों में से एक ने दूसरे का गला रेतकर और सिर पर बोतल से प्रहार कर हत्या कर कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिवार के लोगों को फोन किया और भाई की हत्या की बात कही।

इसके बाद परिवार के लोगों ने होटल की रिस्पेशन पर कॉल किया। कॉल आने के बाद होटल के रिस्पेशनिस्ट ने कमरे में जाकर देखा तो एक भाई खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। इसके बाद होटल स्टाफ ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की तुरंत मौके पर पहुंची और फोरेंसिंक टीम भी क्राइम सीन पर पहुंची और मौके से मिले साक्ष्य को कब्जे में लिया।

वहीं पुलिस ने इस मामले में ढली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढली के समीप एक निजी होटल में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 11 जून रात 8.22 मिनट पर आकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय अजय शर्मा, निवासी एससीएफ-40, ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26, चंडीगढ़ एवं अर्जुन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, निवासी मकान संख्या 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला, हरियाणा होटल में ठहरे थे।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रिस्पेशन पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया है। इसमें बताया गया कि अर्जुन शर्मा ने अपने परिवार को फोन कर स्वीकार किया है कि आकाश शर्मा की हत्या कर दी है। इस होटल स्टाफ को कमरे की जांच करने के लिए कहा गया। प्राप्त सूचना पर होटल के स्टाफ सदस्य मनीष ठाकुर ने मास्टर चाबी की सहायता से कमरा खोला।

उन्होंने देखा कि आकाश शर्मा को खून से सना चेहरा लिए बिस्तर पर पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना ढली से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी वहां पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने में पुलिस टीम की सहायता की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों व्यक्ति आपस में चचेरे भाई हैं, जिनकी उम्र लगभग 22–23 वर्ष है, और वे होटल में जन्मदिन मनाने के लिए आए थे।

शुक्रवार सुबह तड़के किसी बहस के बाद अर्जुन शर्मा ने कथित तौर पर आकाश शर्मा का गला रेतकर और बीयर की बोतल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी इसके बाद अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया और वर्तमान में फरार है।आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। मामले की जांच प्रगति पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular