Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत ही जरूरी- संजय कुमार

स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत ही जरूरी- संजय कुमार

 

अवधनामा संवाददाता

 न्यायाधीश के निर्देशन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजन
बाराबंकी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जनपद में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायधीश रविंद्र नाथ दुबे के निर्देशन में विशेष रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक संगोष्ठी, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष में आज का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डॉक्टर के अतुलनीय योगदान को चिन्हित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है, स्वस्थ लोग आर्थिक उन्नति में अहम योगदान देते हैं। साथ ही स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और आराम से अधिक कार्य करते हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ राधेश्याम गौड़ ने बताया कि स्वास्थ्य को सही रखने के लिए नियमित रूप से खानपान एवं व्यायाम करने से स्वास्थ्य सही रहता है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र यादव ने संचालन किया। इनके द्वारा थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने डब्ल्यूएचओ के बारे में बताया। मनोचिक्तिसक डॉक्टर विनोद पाल ने वायु प्रदूषण एवं मानसिक स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डा प्रशांत त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी  डॉ विश्वनाथ मद्धेशिया डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ पंकज, प्रशांत त्रिपाठी, राकेश कुमार, अब्बास एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी गण, प्राधिकरण के लवकुश कनौजिया, मोहित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular