Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकार की टक्कर से प्रधानाध्यापिका व शिक्षक गंभीर रूप से घायल

कार की टक्कर से प्रधानाध्यापिका व शिक्षक गंभीर रूप से घायल

बीआरसी पर चल रहे शारदा प्रशिक्षण में जाते समय हुआ हादसा, सीएचसी में हुआ उपचार

बुधवार को भेंटुआ में शारदा प्रशिक्षण के लिए जा रहे दो शिक्षक-शिक्षिका एक ऑल्टो कार की टक्कर से घायल हो गए। धम्मौर के पास भुजवा का बांध पुल के पास हुई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेंटुआ ले जाया गया।

प्राथमिक विद्यालय बासूपुर की प्रधानाध्यापिका किरन यादव और उनके सहायक शिक्षक अनिरुद्ध कुमार सुबह बीआरसी भेंटुआ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ऑल्टो कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।

सड़क दुघर्टना में अनिरुद्ध कुमार को दोनों पैरों के घुटनों और हाथों की कोहनी पर रगड़ वाली चोटें आईं। शिक्षिका किरन यादव की कमर के नीचे की मांसपेशी फट गई, जिस पर कई टांके लगाने पड़े। सीएचसी भेंटुआ में डॉ. अभिमन्यु कुमार वर्मा की देखरेख में दोनों शिक्षकों का तुरंत उपचार किया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने सीएचसी पहुंचकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। अस्पताल के फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय सहित पूरी टीम ने घायलों की देखभाल में सहयोग किया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों शिक्षकों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल या किसी उचित चिकित्सालय में दिखाने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular