Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeEntertainmentHarry Potter सीरीज की स्टार कास्ट का एलान, फैंस ने 'मुंज्या' फेम...

Harry Potter सीरीज की स्टार कास्ट का एलान, फैंस ने ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा को बताया इस किरादर के लिए परफेक्ट

सिनेमा प्रेमियों के बीच हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की बातें अक्सर होती रहती हैं। अब इसकी कहानी टीवी पर भी दिखेगी। हैरी पॉटर (Harry Potter) की आने वाली सीरीज की स्टार कास्ट का एलान हो गया है। सोशल मीडियापर फैंस ने मुंज्या फेम एक्टर को एक किरदार के लिए परफेक्ट माना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिनेमा लवर्स के बीच हैरी पॉटर के जादुई संसार की चर्चा अक्सर चलती है। अब इसकी कहानी को छोटे पर्दे पर भी दिखाया जाएगा। हैरी पॉटर की अपकमिंग टीवी सीरीज की नई स्टार कास्ट का एलान हो चुका है। मेकर्स ने इसके लीड किरदारों के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी काफी शुरू हुई। यूजर्स ने बॉलीवुड के एक अभिनेता को जेम्स पॉटर की भूमिका के लिए परफेक्ट बताया है।

टीवी सीरीज में डोमिनिक मैक्लॉघलिन हैरी पॉटर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, हरमाइनी ग्रेंजर को एराबेला स्टैंटन के रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा, एलेस्टियर स्टॉउट मजबूत किरदार रॉन वीसली की भूमिका में नजर आएंगे। इन तीनों किरदारों की अनाउंसमेंट होने के बाद से अब लोगों के बीच हैरी पॉटर के पिता जैम्स पॉटर के रोल की चर्चा शुरू हो गई है।

जेम्स पॉटर के लिए यह बॉलीवुड एक्टर है परफेक्ट

प्रशंसकों ने मुंज्या फिल्म के एक्टर अभय वर्मा को इस सीरीज में एक रोल के लिए परफेक्ट बताया है। दरअसल, यूजर्स ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए जेम्स पॉटर के किरदार से उनकी तुलना की। लोगों का कहना है कि उनके बिखरे बाल और चेहरे की मुस्कान इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट बनाती है।

देश के बाहर के यूजर्स हुए सहमत

शुरुआत में भारत के लोगों ने अभय को किरदार के लिए सही माना। हालांकि, बाद में देश के बाहर के यूजर्स भी इसके ऊपर सहमत्ति जताते नजर आए। यूजर्स को लग रहा है कि वह संक्षिप्त, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही साबित होंगे।

यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच मुंज्या फेम एक्टर अभय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खैर, टीवी सीरीज के लिए किरदारों का चयन हो चुका है, लेकिन लोगों को अभय वर्मा परफेक्ट लग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular