आधा दर्जन जुआरी गल्ला मण्डी चौकी पुलिस ने दबोचे

0
254
हवाई पट्टी के सामने ईंट के चट्टे की आड़ में चल रहा था जुआ

ललितपुर। चौकी क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए गश्त कर रहे गल्ला मण्डी चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ हवाई पट्टी के सामने ईंट के चट्टे के पीछे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को दबोचने में सफलता हांसिल की है। पकड़े गये जुआरियों के पास से पुलिस ने नकदी, ताश की गड्डी बरामद की है। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9.22 बजे वह अपने प्राईवेट वाहन से क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुये वह जियो पेट्रोल पम्प के पास खड़े होकर वार्ता कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी, कि कुछ लोग आगे जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबे पांच मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। जुआरियों की टोह लेते समय आवाज आयी, जिसमें एक जुआरी चिल्लाया कि बेगम आ गयी है और वह जीत गया। मुखबिर की सूचना पर इत्मिनान कर पुलिस ने हवाई पट्टी के सामने ओम ट्रेडर्स के पास ईंट के चट्टे के पास दविश दी। दविश के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों में ग्राम रोंडा निवासी प्रदीप अहिरवार पुत्र काशीराम, मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अन्तर्गत थाना दिगौड़ा के वर्मा ताल निवासी सोनू अहिरवार पुत्र रामलाल, रोंडा निवासी निर्भान अहिरवार पुत्र कैलाश, कैलाश अहिरवार पुत्र गजू, ग्राम सिलगन निवासी अंगद लोधी पुत्र जगभान और सिलगन निवासी धर्मेंद्र चंदेल पुत्र अशोक कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के पास से जामा तलाशी के दौरान 2225 रुपये व माल फड़ से 2770 रुपये कुल 4995 रुपये बरामद किये। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जुआरियों को दविश देकर पकडऩे वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी के साथ कां.अभिषेक कुमार, कां.अमरदीप शाक्य, कां.नरेश कुमार, कां.कान्ताप्रसाद आदि शामिल रहे।

बैट्री डाउन होने से ई-साक्ष्य नहीं हो सका ऐप पर अपलोड
जुआरियों को पकडऩे के बाद तैयार की गयी एफआईआर में गल्ला मण्डी चौकी पुलिस ने यह भी अंकित किया है कि गिरफ्तारी व बरामदगी ई-साक्ष्य ऐप में अपलोड करने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल की बैटरी काफी डाउन होने के कारण ई-साक्ष्य ऐप में अपलोड नहीं हो सका।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here