Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeMarqueeस्मार्ट सिटी का सहारनपुर से दर्जा वापिस लें सरकार: मनोचा

स्मार्ट सिटी का सहारनपुर से दर्जा वापिस लें सरकार: मनोचा

टैक्स की अंधाधुंध बढ़ोत्तरी का व्यापारियों ने किया विरोध

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में नगर निगम द्वारा टैक्स की अन्धाधुन्ध बढ़ोतरी किए जाने का पुरजोर विरोध जताया गया। व्यापारियों ने चेताया कि यदि समस्या का समाधान न किया गया, तो नगर निगम के पुतले फूंके जायेंगे और धरना भी दिया जायेगा।

रेलवे रोड व्यापार भवन में बाजारों के सभी अध्यक्षों के साथ आहूत बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन कर, जल कर, सिवर कर में अन्धाधुन्ध टैक्स बढोतरी से सरकार द्वारा आम जनता का शोषण किया जा रहा है। पहले जहां किसी भी भवन का 5000 से 7000 रूपये वार्षिक टैक्स आता था अब वहीं उसका 65000 या 80000 रूपये टैक्स कर दिया गया है। जिस व्यक्ति ने पिछले वर्ष का टैक्स जमा करा दिया था, नगर निगम पिछले वर्ष व वर्तमान वर्ष का कई गुना टैक्स बढ़ाकर लोगों को नोटिक भेजकर आम जनता का शोषण कर रहा है।

महानगर महामंत्री पुनीत चौहान व महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने चेताया कि सरकार ने नगर सहारनपुर की जनता पर स्मार्ट सिटी थोपकर जो जनमानस का शोषण किया है जनता को ऐसी स्मार्ट सिटी स्वीकार्य नहीं है जिसमें नगर निगम द्वारा ना पूरी होने वाली सुविधाओं के लिए कई-कई गुना टैक्स लगाकर आम जनता का शोषण किया जा रहा हो। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्मार्ट सिटी व नगर निगम का कठोरता से विरोध करते हुए मांग करता है कि नगर निगम द्वारा 2023 से जो भी कर बढ़ोतरी के नोटिस लोगों को भेजे जा रहे हैं वे वापस लिए जाएं व नई कर प्रणाली की समीक्षा की जाए नहीं तो व्यापार मंडल द्वारा कठोर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें बाजारों में नगर निगम के पुतले भी फूंके जाएंगे और धरना भी दिया जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, अशोक छाबड़ा, आर.के. मल्होत्रा, महेश नारंग, राजीव मदान, संजय भसीन, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान, नीरज जैन, राजकुमार विज, डी.के. गुप्ता, अशोक नारंग, अनिल गुप्ता, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, रिषीराज धींगडा, फरजानुलहक शमसी, इकबाद हुसैन, मुरली खन्ना, संजय अरोड़ा, संजय गुप्ता, मंजीत सिंह अरोड़ा, मनोज बर्मन, रोमी आहूजा, हाजी खुर्शीद, हाजी शाहिद, शादाब अहमद आदि उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular