Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसरकार देश में हिटलरशाही कायम करना चाह रही: अरविन्द राज

सरकार देश में हिटलरशाही कायम करना चाह रही: अरविन्द राज

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सहायक सचिव अरविंद राज स्वरूप ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करके देश में हिटलर शाही कायम करना चाहती है। भाकपा के राज्य सहायक सचिव अरविन्द राजस्वरूप रविवार को सिविल लाइन्स स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे पार्टी के जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक के तौर पर जनपद आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी स्तरों पर सम्मेलन के माध्यम से संगठनों का चुनाव होता है। जिला सम्मेलन में इक्कीस सदस्यों की जिला कौसल का चुनाव किया गया है।जिसमें जिला सचिव पद पर अशोक तिवारी व सहायक सचिव शैलेंद्र सिंह के अलावा सात सदस्यों का मंत्रिपरिषद चुना गया है। जिसमें अतुल सिंह, सूर्य कांत पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, राम तीर्थ पाठक, राम जी राम यादव तथा राम अवध यादव सदस्य चुने गए हैं। भाकपा के राज्य सहायक सचिव अरविंद राज ने बताया कि पार्टी का राज्य सम्मेलन आगामी 23, 24, 25 सितम्बर को फतेहपुर खागा में आयोजित होगा। जिसके प्रतिनिधि सूर्यकांत पाण्डेय, राम तीर्थ पाठक, अशोक तिवारी चुनें गए हैं। उन्होंने कहा कि भाकपा बेकारी, मंहगाई, प्रष्टाचार, अत्याचार तथा शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार रखते हुए कहा कि समाज को बदलने के लिए साम्प्रदायिक, माहौल सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार अंग्रेजों की तर्ज पर देश को तोड़ने  पर उतारू है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समाज को एक रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular