HomeUttar PradeshAyodhya  वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर मनाया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का...

  वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर मनाया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जन्मदिन

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की, लेकिन उनकी 5 लाख लोगों के भीड़ जुटाने की कामना पूरी न हो सकी। राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां खाली दिखीं। गाहे-बगाहे 10 से 15 हजार लोग ही कार्यक्रम में पहुंच सके। हालांकि कार्यक्रम काफी भव्यता के साथ कराया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर 51 क्विंटल का लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जैसे ही अयोध्या दौरा रद किया तो बृजभूषण ने दूसरा दांव खेलते हुए पूरे कार्यक्रम में उलटफेर कर दिया। उन्होंने घोषणा कर दी कि मेरे तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या में 5 लाख उत्तर भारतीय पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएं।योगी आदित्यनाथ के जन्म की 50वीं वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाने के लिए कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कराया। सांसद ने रामनगरी के तमाम साधु-संतों के साथ पहले पूजन किया। इसके बाद समर्थकों को लेकर रामलला व बजरंगबली का दर्शन करने के लिए निकले। पुष्प वर्षा भी हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular