Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurघर घर जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां: विधानसभा प्रभारी

घर घर जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां: विधानसभा प्रभारी

अवधनामा संवाददाता

राठ(हमीरपुर)। भाजपा की विधानसभा संचालन समिति बैठक हमीरपुर रोड स्थित हिन्द एंजिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें राठ विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने संबोधित किया। साथ ही लोस चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
सोमवार को मंडल अध्यक्ष/ प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों की बैठक लेते हुए विधानसभा चुनाव संचालन समिति के विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मतदान का समय धीरे धीरे पास आ रहा है। सारे कार्यकर्ता अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रों पर समय दे। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराना है। विधानसभा संचालन समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने अपने कार्यों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बूथ की संरचना पार्टी की अहम कड़ी है। नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि हमें बूथ प्रभारी व पन्ना प्रमुख से संपर्क कर घर घर बूथ के मतदाताओं से वोट करने की अपील करनी है। जिससे विधानसभा के सभी बूथों पर वोट प्रतिशतता बढ़ेगी। इस दौरान प्रियम मिश्रा, रामहेत राजपूत, अरविंद मुखिया, अभिषेक तिवारी, सुनील नगायच, अभय त्रिपाठी, संदीप राजपूत, जयशंकर त्रिपाठी, मनीष गौतम आराधना राजपूत, देवी सिंह तोमर, राजीव आर्य, सहित विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular