HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमिठाई व आईस कैंडी के लिए गए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नमूना

मिठाई व आईस कैंडी के लिए गए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नमूना

जलालपुर, अंबेडकरनगर। नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जलालपुर कस्बे में छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कस्बे के प्रतिष्ठित जायसवाल मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकान से चाऊमीन समेत विभिन्न मिष्ठानों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा टीम ने कस्बे से सटे नगपुर स्थित मैसर्स राजा कैंडी फर्म पर भी छापेमारी की, जहां से आइस कैंडी के नमूने एकत्रित किए गए।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी, नकली और मानक विहीन खाद्य सामग्रियों की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मानक विहीन खाद्य पदार्थों, मिलावटी तेल और नकली सामानों की बिक्री से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही छापेमारी से क्षेत्र के दुकानदारों में हलचल बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular