HomeMarqueeजमीनी विवाद में किसान की हत्या सगे भाई और भतीजे पर हत्या...

जमीनी विवाद में किसान की हत्या सगे भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप

अमेठी।थाना कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना अंतर्गत देर रात खेत में धान लगाकर वापस आ रहे किसान पर बीच रास्ते घात लगाकर बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। घटना में किसान रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में बीती रात करीब साढ़े 10 बजे रामकरन उम्र 40 वर्ष खेत में धान की रोपाई के बाद घर लौट रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई रामचंद्र ने आरोप लगाया है कि हत्या उनके सगे भाई गयाप्रसाद और उसके पुत्र दीपक ने मिलकर की है।राम चन्द्र ने बताया कि पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि गयाप्रसाद जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। रविवार को रामकरन ने विवादित खेत को जोत लिया था और रात में उसमें धान की बेरन लगा दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular