HomeMarqueeहज कमेटी आफ इंडिया द्वारा हज आवेदन आनलाइन की तारीख 24 जुलाई...

हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा हज आवेदन आनलाइन की तारीख 24 जुलाई की

संभल अवधनामा.हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2027 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख चार दिन बढ़ाई गई। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2027 निर्धारित थी जिसको हज कमिटी आफ इंडिया ने बड़ा कर 24 जुलाई 2027 कर दिया है हज पर जाने वाले सभी लोग निर्धारित समय पर अपना आवेदन ऑनलाइन करा दें।

क्योंकि 30 जुलाई 2027 को कुरा(डिजिटल चयन) होगा । जबकि चयनित हज यात्रियों को अग्रिम जमा राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। ये जानकारी हज कमिटी आफ इंडिया के नामजद जिला हज ट्रेनर डॉक्टर इफ्तेखार अहमद कुरैशी ने दी उन्होंने कहा असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय पर ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी तरह की मालूमात के लिए मदरसा अजमल उलूम तेल मंडी संभल या मदरसा अंजुमन और मदरसा सिराजुल उलूम हिलाली सराय में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular