Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeखेत की सिंचाई करते समय किसान की संदिग्ध परिस्थति में मौत, पुलिस...

खेत की सिंचाई करते समय किसान की संदिग्ध परिस्थति में मौत, पुलिस जाँच में जुटी

मृतक के पुत्र ने पिता की ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई

महोबा। थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक किसान की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। सुबह जब खेत स्वामी मौके पर पहुंचे तो किसान का शव अचेत अवस्था में पड़ा होने पर उसके परिजनों को सूचना देकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पहाड़िया गांव निवासी रामसिंह (62) पुत्र कमला विश्वकर्मा मंगलवार की रात गांव के समीप एक खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। बुधवार की सुबह जब खेत मालिक मौके पर पहुंचे तो किसान को अचेत अवस्था में पड़ा देख और रामसिंह के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टनों से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक पुत्र की सूचना पर उपनिरीक्षक देवीशंकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक का पुत्र रवि द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता खेत में सिंचाई करने के लिए मंगलवार की रात गए हुए थे, लेकिन तड़के सुबह न आने पर परिजनों को चिंता होने लगी और बुधवार को खेत मालिकों ने सूचना दी कि रामसिंह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणा ज्ञात नहीं हो सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा, वहीं मृतक के पुत्र ने पिता की ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ता कर लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी केशर देवी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular